कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे ।
पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया । भारत ए टीम हालांकि यहां बायो बबल में रूकी है । मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और भारत की सीनियर टीम भी नौ दिसंबर को यहां सात सप्ताह के दौरे पर आ रही है ।
हालात बिगड़ने पर हालांकि दौरा रद्द हो सकता है जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले जाने हैं ।
भारत ए के खिलाड़ियों को हालांकि महामारी के बारे में सोचने की बजाय पूरा फोकस क्रिकेट पर रखना होगा । पहले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जमाया जबकि कप्तान प्रियांक पांचाल ने 96 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 509 (पारी घोषित) के जवाब में चार विकेट पर 308 रन बनाये । आखिरी दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका ।
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 48 रन बनाये और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे । न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे ।
भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था । नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके । स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन के गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे ।
मेजबान के लिये पीटर पालन (163) और टोनी डे जोर्जी (117) ने शतक जमाये जबकि जे स्मिथ, एस केशिले और जॉर्ज लिंडे ने अर्धशतक बनाये । गेंदबाजी में कोई खास प्रभावित नहीं कर सका।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
Related Posts
भारत में फिर वापस आया कोरोना, देश के इस जिले में मिले रिकॉर्ड मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
Andhra Pradesh Covid Cases 2026:खबर इंडिया की। Andhra Pradesh Covid Cases 2026…
क्या आप भी प्लान कर रहे हैं बेबी, बच्चा पैदा करने के लिए चाहिए इतना स्पर्म काउंट, जानिए डॉक्टर्स के फैक्टस
उमाकांत त्रिपाठी।Sperm Count for Pregnancy: माता-पिता बनने का सपना हर कपल के लिए…
पीएम मोदी ने covid-19 और इन्फ्लुएंजा को लेकर जनस्वास्थ्य की समस्या निपटने की सलाह दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का…
गुब्बारे की तरफ फूलकर ही तवे से उतरेगी रोटी, जाने इस टिप्स को
रोटी की बात की जाए तो यह तो लगभग हर दिन हर घरों में बनाई जाती है जिसके दौरान कई…
पर्यावरण और जलवायु स्थिरता की दूसरी बैठक गांधीनगर में शुरू होगी
गांधीनगर में आयोजित हो रही जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह…
अमेरिका की यात्रा के लिए दिखानी होगी ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका ने भारत…
क्या डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं सहजन की पत्तियां? आइए जानते है
सहजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सहजन को कई…
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान
देश में कोरोना संक्रमण के मामले तो बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं देश की राजधानी…
कोरोना पर 8वीं बार पीएम का संबोधन, लॉकडाउन से बचने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को 8वीं बार संबोधित किया। मुख्य…
सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में चिकित्सा औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है
केंद्र सरकार ने सामान्य छूट अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति 2021 के…














