भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक (DG) के रूप में पदभार संभाल लिया जबकि उनके बैच के साथी संजय अरोड़ा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रमुख का प्रभार ग्रहण किया।
राजस्थान काडर के IPS अधिकारी सिंह, सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। BSF पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और इसमें लगभग 2.65 लाख कर्मी हैं।
सिंह के पिता एवं 1959 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी जून, 1993 से जनवरी, 1994 तक बीएसएफ का उसके महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया था।
सिंह के बैच-साथी एवं तमिलनाडु काडर के IPS अधिकारी अरोड़ा ने ITBP का कार्यभार संभाला, जो चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रक्षा करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 25 अगस्त को सिंह को नये BSF महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।
अधिकारी ने LLB, एम.फिल और IIM अहमदाबाद से MBA किया है और उनकी सेवानिवृत्ति अगले साल दिसंबर में निर्धारित है।
उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी काम किया है। उन्होंने BSF के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में इसकी पूर्वी कमान का नेतृत्व किया है जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में CRPF के नक्सल विरोधी अभियान का इसके महानिरीक्षक के रूप में भी नेतृत्व किया है।
अरोड़ा अब तक CRPF में विशेष DG के रूप में कार्यरत थे और अब लगभग 90,000 कर्मियों वाले ITBP का नेतृत्व करेंगे। वह जुलाई, 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।
दोनों नये DG ने 1984 बैच के IPS अधिकारी एस एस देसवाल से पदभार ग्रहण किया, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए थे। देसवाल बीएसएफ के डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
BSF और ITBP को मिले नये प्रमुख
Related Posts
इंदौर के मंदिर में अश्लीलता कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक पहुंचे कुछ लोग तो वीडियो वायरल हो गया…
खबर इंडिया की। इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Datia By Election 2026: टिकट कटने के 17 घंटे बाद आया नरोत्तम मिश्रा का बयान, दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, जानिए क्या बोले?
Datia By Election 2026 को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने…
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Bihar Love Affair: 40 साल की तलाकशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा 22 साल का कुंवारा आशिक, घरवालों ने पकड़ा तो…!
खगड़िया (बिहार): Bihar Love Affair से जुड़ी एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर…
56 साल के हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीएम मोदी-अमित शाह ने दी बर्थडे की शुभकामनाएं जानिए क्या लिखा.?
उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज (26 जून) अपना 56वां…
‘छाती दबाना रेप की कोशिश नहीं’, पटना HC के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Supreme Court Sexual Offence Handbook: खबर इंडिया की।Supreme Court Sexual…
Flipkart Delivery Agent Misconduct: जबरन घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, प्राइवेट पार्ट दिखाए, महिला का आरोप- मना करने के बावजूद वॉशरूम गया, अश्लील हरकत की
बेंगलुरु: Flipkart Delivery Agent Misconduct मामले ने एक बार फिर ऑनलाइन डिलीवरी…
Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी- करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या, भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलवाया
Jaipur Murder Case ने राजस्थान ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जयपुर…
दतिया उपचुनाव में अब बीजेपी के बाद कांग्रेस को लग सकता है झटका, इस दिग्गज के बीजेपी में जाने की अटकलें, दिग्विजय ने मांगी माफी
उमाकांत त्रिपाठी।Datia By-Election 2026 को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गर्म हो…













