अपराध

नोएडा में होटल संचालक की गोली मारकर हत्या

नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के मार्केट में अज्ञात व्यक्ति ने एक होटल संचालक को मंगलवार रात को गोली मार दी। इस घटना में होटल संचालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित के बीच होटल से खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि मित्रा सोसाइटी के पास सुनील (38 वर्ष) नाम के व्यक्ति का होटल है जहां से भोजन की डिलीवरी की जाती है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने सुनील पर गोली चलाई, जिसमें उनकी मौत हो।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खाने के ऑर्डर को लेकर होटल संचालक व आरोपी में विवाद था। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *