न्यूज़

खुद पर लगे आरोप पर हामिद अंसारी ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पाकिस्तानी पत्रकार मिर्जा के बयान के बाद भारत की राजनीति में बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने सामने आ गए हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता करके जम कर निशाना साधा है। वहीं अब खुद पर लगते आरोप के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने भाजपा के आरोप को निराधार बताया है।

अंसारी ने अपने बयान में साफ किया कि उन्होंने कभी किसी पाकिस्तानी पत्रकार को न्योता नहीं दिया और न ही मिर्जा से कभी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति की ओर से विदेशी हस्तियों को न्योता सरकार की सलाह पर भेजा जाता है। अंसारी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी जल्द जवाब आने की संभावना है, क्योंकि पूर्व उपराष्ट्रपति ने न्योते भेजे जाने के मुद्दे के लिए सीधे तौर पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। 

अंसारी ने भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के भाजपा के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- “ईरान में राजनयिक के रूप में हमेशा सरकार की जानकारी के दायरे में था। मैं हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिबद्धता से बंधा रहा। अंसारी ने कहा, “मीडिया और भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता ने मेरे खिलाफ एक के बाद एक झूठ फैलाए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत के लोग आपको इतना सम्मान दे रहे हैं और आप देश को धोखा दे रहे हैं। क्या यह देशद्रोह नहीं है? सोनिया गांधी, राहुल और हामिद अंसारी को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए।’’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (मिर्जा) अंसारी से जानकारी प्राप्त की और इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया।’’ उन्होंने कहा कि मिर्जा को आतंकवाद के मुद्दे पर एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *