न्यूज़

Kitchen Hacks: चींटियों के आतंक से हैं परेशान? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा

भले ही चींटियां दिखने में छोटी सी हो लेकिन घर में अगर वह घुस जाए तो नाक में दम कर के रख देती हैं। चींटी आपको खाने-पीने की चीज से लेकर फर्श पर चलते दिख जाती हैं। इनका घर में होना आम बात है। वे इधर-उधर बेफिक्र होकर घूमती नजर आती हैं। घर में कहीं कोई मीठी चीज खुली रह गई तो उस पर टूट पड़ती हैं। वे आपको दिखाई नहीं देंगी लेकिन जैसे ही खाने की कोई चीज फर्श पर रह जाती है तो न जाने अचानक कहां से आ जाती है। ऐसा कहा जाता है कि एक रानी चींटी लाखों चींटियों को जन्म दे सकती है। अक्सर आपको एक स्थान पर लाखों चींटियां कतार में दिख जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी चींटियों के आतंक से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपनाकर इनको दूर भगा सकती है।

  1. चॉक

चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट मौजूद होता है जिसकी वजह से चींटियों को दूर रखने में मदद करता है। उन जगह पर कुछ पाउडर चॉक डाल दें जहाँ से चींटि घर मे प्रवेश करती हो या फिर द्वार पर चॉक की एक रेखा खींच दें।

  1. नींबू चींटियों को घर से दूर भगाने के लिए सबसे एक नींबू निचोड़ें या उन जगहों पर नींबू के छिलके रख दें जहां से चींटिया घर मे घुसती हो। आप पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर चींटी के जगह पर धोएं। चींटियों कड़वा और खट्टा बिल्कुल पसंद नहीं होता।
  2. काली मिर्च

चींटिया चीनी को बेहद पसंद करती हैं। लेकिन वे काली मिर्च से नफरत करती हैं। उन जगहों पर काली मिर्च छिड़क दें जहां से चींटियां आपके घर में प्रवेश करती हो। आप चाहें तो पानी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर भी उसे घर में जगह-जगह स्प्रे कर सकते हैं। इससे चींटियां दूर होंगी।

  1. संतरे

संतरा भी नींबू की तरह ही चींटियों को दूर भगाने में सहायक होता है। संतरा आपके घर पर चींटियों को आने से रोकता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी और कुछ संतरे के छिलके का पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं, जहां से चींटियां घर में आ रही हैं।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *