न्यूज़

विजय गोयल ने गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कल गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर स्थित गांधी स्मृति, नई दिल्ली में एक समारोह में कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर गांधी स्मृति में संबोधित करते हुए, श्री विजय गोयल ने कहा, “मुझे जीएसडीएस का उपाध्यक्ष बनाकर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया है और अहम जिम्मेदारी दी है।” हम महात्मा गांधी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जीवन के संदेश को पूरे देश और हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। श्री गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की प्रमुख परियोजनाओं जैसे ‘स्वच्छता’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘शौचालयों का निर्माण’ के बारे में बात करते हुए कहा कि ये सकारात्मक योजनाएं गांधी जी के प्रगतिशील भारत के विजन को प्रदर्शित करती हैं।

जीएसडीएस के पूर्व निदेशक, श्री दीपांकर श्री ज्ञान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि समिति और उसके काम कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन के संदेश को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Related Posts

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *