साइंस टेक

रिलायंस और गूगल ने मिलकर लांच किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, भारतीय बाजार में गणेश चतुर्थी को दस्तक

स्मार्टफोन बाजार में बढ़ते प्रतिस्पर्धा के बीच रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने अपनी 44वीं सालाना आम बैठक की। जिसमें गूगल के साथ मिलकर रिलायंस ने अपना अल्‍ट्रा अफोर्डेबल स्मार्टफोन जियोफोन नेक्‍स्‍ट लॉन्‍च कर दिया. रिलायंस और गूगल का यह स्‍मार्टफोन गणेश चतुर्थी के दिन यानी 10 सितंबर 2021 से बाजार में उपलब्‍ध हो जाएगा. इस स्मार्टफोन में गूगल और रिलायंस जियो के सभी ऐप काम करेंगे. माना जा रहा है जियोफोन नेक्‍स्‍ट भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन होगा.

जियोफोन नेक्‍स्‍ट कटिंग एज टेक्नोलॉजी और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम के ऑप्‍टीमाइड्ज वर्जन से लैस है. भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाए गए जियोफोन नेक्‍स्‍ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर्स को इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा मिलेगा. साथ ही समय-समय पर इसमें एंड्रॉयड अपडेट भी मिलेंगे. बता दें कि इस अल्‍ट्रा अफोर्डेबल स्मार्टफोन को डेवलप करने के लिए पिछले साल ही रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की थी.



रिलायंस जियो और गूगल का ये स्मार्टफोन पहले भारत में लॉन्च होगा. इसके बाद इसे पूरी दुनिया में बेचा जाएगा. रिलायंस के एजीएम में जियोफोन नेक्‍स्‍ट की तस्वीर पेश की गई. साथ ही इसके कुछ फीचर्स से भी परदा उठाया गया. इस फोन में फुल टच डिस्प्ले दिया गया है, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के राइट साइड में हैं. यह फोन वॉयस असिसटेंट को सपोर्ट करेगा और स्मार्ट कैमरा के साथ आएगा. इसका कैमरा ऑगमेंटेड रियलिटी के रियलिटी फिल्टर्स को सपोर्ट करेगा. साथ ही इसमें लैंग्वेज ट्रांसलेशन का फीचर भी दिया गया है.

Related Posts

भारतीयों के बारे में क्या है दुनिया की राय, जब पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा ये सवाल

उमााकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में ISS गए शुभांशु शुक्ला से कल…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी का मैसेज, कहा- जल्द ही गगनयान की उड़ान भरेगा भारत

उमााकांत त्रिपाठी।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…

देश में आने वाली है पहली सेमीकंडक्टर चिप, पीएम मोदी के ऐलान के बाद जानें इसकी अहमियत

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैंगलोर मेट्रो की येलो…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *