बिहार

बिहार में खुल जाएंगे स्कूल, सीएम नीतीश कुमार ने दी जानकारी

बिहार सरकार ने कक्षा 1से 10वीं के स्कूल भी खोलने की तैयारी कर रही है। पिछले कई महीनों से कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद थे। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 7 अगस्त से नौवी से दसवीं कक्षा के स्कूल और पहली से आठवीं कक्षा के सभी स्कूलों को 16 अगस्त से खोला जाएगा। 

https://twitter.com/NitishKumar/status/1422924668877512705?s=20

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे।  सीएम नीतिश ने ये भी कहा कि विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य के ग्यारहवीं-बारहवीं के सभी स्कूल, सभी डिग्री कालेज, सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षण संस्थान कुल छात्र संख्या की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ 12 जुलाई से खुल गए हैं।

Related Posts

Reel बनाने से रोका तो पत्नी बनी कातिल, आशिक संग मिलकर की हत्या, लव मैरिज के बाद भी था पत्नी का अफेयर

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार के बेगूसराय में रील्स बनाने से रोकने पर पति की हत्या के…

1 of 23

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *