दिल्लीन्यूज़भारतराजनीति

‘नफरत के बुलडोजर बंद करो’, बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में बुलडोजर चलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ‘नफरत के बुलडोजर’ को रोका जाए और ऊर्जा संयंत्रों को शुरू किया जाए।

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया और कहा कि इस कार्रवाई से संवैधानिक मूल्यों को ढ़हा दिया गया। साथ ही राहुल ने उन खबर को साझा करते हुए देश में कथित तौर पर कोयले की कमी होने का मुद्दा उठाया जिसमें दावा किया गया है कि ऊर्जा संयंत्रों में कोयले का भंडार कम हो गया है।

कांग्रेस नेता ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा कि, ‘आठ साल में बड़ी-बड़ी बातें करने का नतीजा है कि सिर्फ आठ दिनों का कोयला भंडार बचा है।’ राहुल गांधी ने लिखा कि यह भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन है और इस वजह से गरीबों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। बीजेपी को लोगों के दिलों में फैली नफरत को दूर करने को भी कहा।

आपको बता दें कि बीजेपी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में 2 दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी और बुधवार को कार्रवाई शुरू भी कर दी। इससे पहले रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के बाद बुलडोज़र से लोगों के मकान गिराए गये थे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 882

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *