दिल्ली

दिल्ली में हुई मुसलाधार बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

दिल्ली में हुई मुसलाधार बारिश ने दिल्लीवासियों को राहत दी है। सुबह से हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात मिली। वहीं तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसका ट्रैफिक पर भी खासा असर देखने को मिला।

आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।

विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और शाम तक दक्षिणी हवाएं चल सकती हैं।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *