महाराष्ट्र

मध्य मुंबई के मझगांव इलाके में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के मझगांव इलाके में शुक्रवार दोपहर चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गनपाउडर रोड पर तुलसीवाड़ी में अहमद भवन की दूसरी मंजिल पर दोपहर करीब 12 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि आग को 45 मिनट के अंदर बुझा दिया गया।

निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पाया।’’

Related Posts

पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आरएसएस हेडक्वार्टर में सभा को किया संबोधित, संघ की तारीफ में क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *