बीजेपी ने राजस्थान के जयपुर से ‘सशक्त मण्डल अभियान’ की शुरुआत की है। बीजेपी द्वारा इस अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी बूथ, मण्डल और शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का कार्य करेगी।
सिंह ने इस राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत भर में बीजेपी के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज आज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत ही अच्छी पहल है और यह मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में बीजेपी जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा,’ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।’
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये राज्य भर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी विचार रखे। इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
बीजेपी ने की देश भर में ‘सशक्त मंडल अभियान’ की शुरुआत
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
OYO Room Viral Video: बॉयफ्रेंड ने चुपके से OYO Room में बनाया गर्लफ्रेंड का 41 सेकेंड का वीडियो, वायरल वीडियो में क्या
OYO Room Viral Video. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होने का…
Gold Price Forecast 2026: जंग के बाद 15 हजार सस्ता हुआ सोना, 2026 के आखिर तक 40% महंगा हो सकता है, जानिए खरीदने का सही समय या इंतजार करें
नई दिल्ली: Gold Price Forecast 2026 इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा का प्रमुख…
Seva Jyoti Yatra: गुरुग्राम में अमित शाह करेंगे सेवा ज्योति यात्रा का नेतृत्व, 7 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय आयोजन
Seva Jyoti Yatra: उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…
Anita Saini Election Promise:’कुंवारों की कराऊंगी शादी, ढूंढूंगी सुंदर लड़की…’, महिला सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, जानिए क्या कहा
Anita Saini Election Promise:खबर इंडिया की।राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मी…
Ajmer Jail Case: जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी… दिव्या चौधरी कोटा से हुई गिरफ्तार, न हत्या न चोरी, किया था ये अपराध
उमाकांत त्रिपाठी।Ajmer Jail Case: राजस्थान के अजमेर से जेल प्रशासन से जुड़ा…
Soudous Moufkir Bikini Photos: बिकिनी पहन Beach पर नहाई एक्ट्रेस, पानी में लेटकर दिए किलर पोज, भीगी जुल्फों में दिखाया टशन
Soudous Moufkir Bikini Photos. मोरक्को-फ्रेंच मॉडल और एक्ट्रेस सौंदस मौफकीर की…
LPG e-KYC Deadline: अगर आज ही नहीं निपटाया ये जरूरी काम तो महंगा पड़ेगा LPG सिलेंडर, कंपनियों ने जारी की चेतावनी
घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए **LPG e-KYC Deadline** को…
राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो
खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…
राजस्थान में नया सियासी घटनाक्रम, अमित शाह से मिलने पहुंचे किरोड़ी मीणा, मुलाकात के बाद क्या कहा?
उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की राजनीति पर सियासतदानों की पैनी नजर बनी हुई है।…














