दक्षिण भारत

कर्नाटक में एमजीएम कॉलेज खुला, स्थिति शांतिपूर्ण

कर्नाटक के उडुपी में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज को 10 दिन बंद रखने के बाद शुक्रवार को खोल दिया गया। पिछले सप्ताह इस कॉलेज में हिजाब और भगवा शॉल को लेकर छात्र समूहों में नोकझोंक हुई थी और नारेबाजी की गई थी।

प्री-यूनिवर्सिटी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं इसलिए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए केवल उन्हीं छात्रों को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति है जिन्हें परीक्षा देनी है। कॉलेज में शुक्रवार से डिग्री कक्षाएं भी शुरू हुईं। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस कर्मियों समेत बड़ी संख्या में बल की तैनाती की है।

गत सप्ताह आठ फरवरी को छात्रों के दो समूहों ने एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी की थी जिसके बाद कॉलेज बंद कर दिया गया था।

मुस्लिम छात्राओं का दावा था कि वे तब से हिजाब पहन रही हैं जब से उन्होंने कॉलेज में प्रवेश लिया है, वहीं लड़कों का कहना था कि यदि लड़कियों को हिजाब पहनकर आने की अनुमति दी जाती है तो वे भी भगवा शॉल पहनकर आएंगे। उडुपी के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दलिंगप्पा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जिले के सभी कॉलेजों में माहौल शांतिपूर्ण है।

Related Posts

मैंने ही फरहान को I LOVE YOU कहा… मुस्लिम लड़के से शादी रचाने वाली मोनालिसा का पहला बयान आ गया

खबर इंडिया की। महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा एक बार फिर…

एम के स्टालिन ने ली तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 33 मंत्री

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह…

पीएम मोदी ने कर्नाटक के कलबुरगी में 50 हजार लोगों को मालिकाना अधिकार पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के नव-घोषित राजस्व गांवों के पात्र…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *