न्यूज़

मन की बात में पीएम मोदी ने की कारगिल शहीदों की चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के माध्यम से 79वीं बार देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने मन की बात में ओलंपिक, अमृत महोत्सव और देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर बात की. मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो दिन पहले की कुछ अद्भुत तस्वीरें, कुछ यादगार पल अब भी मेरी आंखों के सामने हैं. इसलिए इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत उन्ही पलों से करते हैं.

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा. पूरे देश ने जैसे एक होकर अपने इन योद्धाओं से कहा- विजयी भव, विजयी भव.

उन्होंने कहा कि जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे तो मुझे इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने और देश को बताने का अवसर मिला था. ये खिलाड़ी, जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यहां पहुंचे हैं.

आज उनके पास आपके प्यार और सपोर्ट की ताकत है. इसलिए आइए मिलकर अपने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दें, उनका हौसला बढ़ाएं.

पीएम मोदी ने कहा कि 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ है. कारगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है.

इस बार ये गौरवशाली दिवस भी ‘अमृत महोत्सव’ के बीच में मनाया जाएगा. इसलिए ये और भी खास हो जाता है. मैं चाहूंगा कि आप कारगिल की रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, कारगिल के वीरों को हम सब नमन करें.

उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है. ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं.

इस बार ये गौरवशाली दिवस भी ‘अमृत महोत्सव’ के बीच में मनाया जाएगा. इसलिए ये और भी खास हो जाता है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *