संस्कृति

अमिताभ घोष की किताब ‘द नट्मेग कर्स’ का विमोचन

प्रसिद्ध लेखक अमिताभ घोष की नई किताब ‘द नट्मेग्स कर्स : पेराब्लज फॉर ए प्लैनेट इन क्राइसिस’ का बृहस्पतिवार को विमोचन किया गया। यह जानकारी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने दी।

पुस्तक, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी संकट से लेकर दुनिया भर के मूलनिवासी समुदायों की जीवात्मवादी आध्यात्मिकता तक हर चीज पर चर्चा करती है।

जलवायु संकट के मुद्दे को प्रभावी तरीके से उठाने वाले 65 वर्षीय घोष पूर्व में ‘द ग्रेट डिरेंजमेंट: क्लाइमेट चेंज एंड द अनथिंकेबल’ नामक पुस्तक भी लिख चुके हैं।

घोष का कहना है, ‘‘मेरी नई किताब पूरी तरह महामारी के दौरान लिखी गई है। संकट भले ही अचानक से आया हो, लेकिन इससे बनने में काफी समय लगा है।’’

उनके द्वारा लिखी गई अन्य किताबों में ‘शैडो लाइंस’, ‘द ग्लास पैलेस’, ‘द हंग्री टाइड’, ‘गन आइलैंड’ और इबिस ट्राईलॉजी-‘सी ऑफ पॉपीज’, ‘रिवर ऑफ स्मोक’, ‘फ्लड ऑफ फायर’ शामिल हैं।

Related Posts

रक्षाबंधन पर बहन को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट, देखते ही खुशी से झूम उठेंगी आपकी बहना

खबर इंडिया की।रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास और आपसी रिश्ते का खास त्योहार…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *