हर हर महादेव: सावन के आखिरी सोमवार को ऐसे करें राशि अनुसार पूजन

हर हर महादेव: सावन के आखिरी सोमवार को ऐसे करें राशि अनुसार पूजन
Sawan Somwar 2022 dates and Shiva Puja Vidhi

सावन का चौथा और आखिरी सोमवार आज है। महादेव का प्रिय माह सावन अब समाप्ति की ओर है। 12 अगस्त 2022 को सावन खत्म हो जाएगा और भाद्रपद महीने की शुरुआत हो जाएगी।

सावन में हर राशि का व्यक्ति शिव पूजन से पहले काले तिल में जल मिलाकर स्नान करें। शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।

इसके अलावा किस राशि के व्यक्ति को किस पूजा सामग्री से शिव पूजा अधिक शुभ फल देती है।

  1. मेष- इस राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें। शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर शिव को भोग लगाएं। लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ाएं।
  2. वृष- इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है। इसके अलावा चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत अर्थात चावल चढ़ाएं।
  3. मिथुन- इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करे। अन्य पूजा सामग्री में मूंग,दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें।
  4. कर्क- इस राशि के शिव भक्त घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही कच्चा दूध, सफेद आकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ाएं।
  5. सिंह- इस राशि के व्यक्ति गुड़ के जल से शिव का अभिषेक करें। वह गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग शिव को लगाएं। मदार के फूल भी चढ़ाएं।
  6. कन्या- इस राशि के व्यक्ति गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव को भांग, दूर्वा व पान चढ़ाएं।
  7. तुला- इस राशि के जातक इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें और दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें।
  8. वृश्चिक- पंचामृत से शिव का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरूर चढ़ाएं।
  9. धनु- इस राशि के जातक दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करें। भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें।
  10. मकर- नारियल के पानी से शिव का अभिषेक मकर राशि के जातकों को विशेष फल देता है। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल भी भगवान को चढ़ाएं ।
  11. कुंभ- इस राशि के व्यक्ति को तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल पूजा में अर्पित करें। यह शनि पीड़ा को भी कम करता है।
  12. मीन- इस राशि के जातक दूध या जल के साथ गुड़, घी, शहद और लाल चंदन शिवजी को चढ़ाएं।