न्यूज़भारतहेडलाइंस

SKICC हॉल में PM मोदी का योग: मोदी बोले- योग की यात्रा लगातार जारी है, बारिश ने डाला कार्यक्रम में खलल

उमाकांत त्रिपाठी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में है। पीएम मोदी श्रीनगर की डल झील के किनारे योग कर रहे हैं। इस दौरान PM ने कहा- योग की यात्रा लगातार जारी है। आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसका निदान भी योग में ही है।

बारिश ने डाला खलल
SKICC के बैकयार्ड में यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम देर से शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम अब SKICC के हॉल में हो रहा है। इसमें PM के साथ 50 लोग मौजूद हैं। बारिश न होती तो कार्यक्रम ओपन एरिया में होता, जहां करीब 7 हजार लोग PM के साथ योग करते नजर आते।

कुछ लोगों को विभिन्न आसनों की ट्रेनिंग भी दी गई है। बारिश के चलते पीएम SKICC के हॉल में योग कर रहे हैं। इस हॉल में मोदी के साथ 50 लोग मौजूद हैं। हॉल के बाहर 7 हजार लोग मौजूद हैं, जो PM के साथ-साथ योगासन कर रहे हैं।

दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पीएम
PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

इससे पहले पीएम मोदी ने श्रीनगर के हॉल में लोगों से मुलाकात की

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *