न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

किराए के कपड़ों को अपना बताया… फिर पकड़ा गया तान्या मित्तल का झूठ, स्टाइलिस्ट ने लगाए आरोप

खबर इंडिया की।बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म होते ही फाइनलिस्ट तान्या मित्तल मुसीबत में फंस गईं। उनकी पर्सनल स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर खुलेआम तान्या और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगा दिए। कहा – कपड़े किराए के थे, पेमेंट नहीं किया, वापस भी नहीं किए और ऊपर से एटीट्यूड दिखा रही हैं।

स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टा पर लगा दी क्लास
बुधवार को रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट और वीडियो डालकर तान्या की पोल खोल दी। उन्होंने लिखा कि- “मैंने हमेशा तान्या को सपोर्ट किया, हर इंटरव्यू में उनकी तारीफ की, लेकिन अब वो हमें ही नीचा दिखा रही हैं। पूरे हफ्ते मैंने खुद हर साड़ी-लहंगा सोर्स करके भेजा। सब महंगे ब्रांड के थे, लेकिन एक बार भी थैंक्यू तक नहीं बोला।”

किराए के कपड़े को अपना बता रही थीं तान्या
रिद्धिमा ने खुलासा किया कि- तान्या जो साड़ियां-लहंगे पहनकर शो में चमक रही थीं, वो ज्यादातर किराए के या सोर्स किए हुए थे। फिनाले में तान्या के भाई का सूट भी रिद्धिमा ने ही स्टाइल किया था। रिद्धिमा बोलीं – “वो शो में बोलती थीं कि मैं 800 साड़ियां लेकर आई हूं। अरे भाई, वो सब मेहनत से सोर्स किए हुए थे, अपना थोड़े न थे!”

टीम का बर्ताव देखकर लगी क्लास
सबसे बड़ा आरोप ये है कि- तान्या की टीम ने धमकी भरे लहजे में कहा – “अगर आज साड़ी नहीं आई तो पेमेंट नहीं होगा।” रिद्धिमा ने लिखा – “सुबह 11 बजे फोन आया कि दोपहर 1:30 बजे सिद्धि विनायक जाना है, आउटफिट चाहिए। मैंने एक घंटे में सब अरेंज कर दिया।

डिजाइनर और स्टाइलिस्ट की इज्जत करो जी!
रिद्धिमा ने आखिर में तान्या को सीधा मैसेज दिया – “डिजाइनर और स्टाइलिस्ट में फर्क होता है। कम से कम थोड़ी इज्जत तो करो। मैं सभी डिजाइनर्स, टेलर्स और स्टाइलिस्ट को सलाम करती हूं।
फिलहाल- तान्या मित्तल की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं आया है। फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं – कोई स्टाइलिस्ट के साथ है तो कोई तान्या को सपोर्ट कर रहा है। देखते हैं आगे क्या ट्विस्ट आता है!

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 898

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *