न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

274 करोड़ कमा चुकी ‘धुरंधर’ इन 6 देशों में हुई BAN, पाकिस्तान की वजह से फिल्म को हुआ तगड़ा नुकसान

खबर इंडिया की।Ranveer Singh Dhurandhar Banned Countries: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन जबरदस्त लाइमलाइट में चल रहे हैं. इन सितारों की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म के गाने और इससे जुड़े कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जहां एक तरफ ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स की चिंता बढ़ा देने वाली एक खबर आई है. दरअसल, 6 देशों में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है. मतलब उन देशों में इस फिल्म की रिलीज पर रोक है और वहां के सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं चलेगी.

वो 6 देश हैं बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE). बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार इन देशों में ‘धुरंधर‘ पर बैन है. ये फिल्म इन देशों में रिलीज ही नहीं हुई है. ‘धुरंधर’ की टीम ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन फिल्म इन देशों में रिलीज नहीं हो सकी.

‘धुरंधर’ की फीमेल लीड
आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. साथ ही उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन के अलावा इसमें टीवी और फिल्मों के बड़े एक्टर राकेश बेदी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. बॉलीवुड एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो रणवीर के अपोजिट नजर आई हैं.

‘धुरंधर’बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर’ को ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 5 दिसंबर को ये पिक्चर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और सिर्फ 6 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 274.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 180.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सिर्फ भारत से किया है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देख लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी और भी धमाका करेगी. देखना होगा कि कमाई का सिलिसला कहां तक जाता है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *