उमाकांत त्रिपाठी।साल 2026 के साथ पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है. बीजेपी इस चुनाव को महज राज्य की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय साख से जुड़ा महत्वपूर्ण मुकाबला मान रही है. बंगाल से उसे पिछले चुनाव में भी बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी हो सकी थी. इस बार बीजेपी ममता बनर्जी के सियासी दुर्ग को भेदकर हरहाल में कमल खिलाना चाहती है.
गृहमंत्री शाह ने अभी से ही पश्चिम बंगाल चुनाव की कमान खुद संभाली है, लेकिन बीजेपी के इस राह में कई सियासी बाधाएं हैं. ऐसे में अमित शाहने तीन दिनों तक कोलकाता में डेरा जमाकर सिर्फ बंगाल के सियासी नब्ज को ही नहीं समझा बल्कि सियासी रणनीति के साथ ममता के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी प्लानिंग की है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को राज्य की 294 में से दो-तिहाई सीटें जीतने का बड़ा टारगेट दिया है. इसके लिए उन्होंने घुसपैठ से लेकर सोनार बांग्ला तक 5 ऐसे मंत्र दिए हैं, जिसके इर्द-गिर्द ही बीजेपी ममता बनर्जी को घेरती नजर आएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ममता के गढ़ को भेदना बीजेपी के लिए आसान है?
बंगाल के लिए शाह ने बनाया खास प्लान?
अमित शाह ने बंगाल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए जिस प्रचार अभियान की नींव रखी है, वह पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है. शाह ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब वे वोटरों के बीच जाएं, तो इन्हीं पांच बातों को प्रमुखता से रखें. बीजेपी बंगाल में घुसपैठ की समस्या, वंदे मातरम, जय श्री राम, सोनार बांग्ला का निर्माण और. बंगाल की विरासत को दोबारा स्थापित करने का एजेंडा सेट कर रही है. गृह मंत्री का मानना है कि- यही वो भावनात्मक और जमीनी मुद्दे हैं जो बंगाल की जनता को बीजेपी के पक्ष में एकजुट करेंगे.
शाह के एजेंडे में सबसे ऊपर और सबसे आक्रामक मुद्दा घुसपैठ का है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि वे जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाएं. गृह मंत्री का साफ कहना था कि- अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के गौरव को फिर से लौटाने के मुद्दे के धार देने की है. सोनार बांग्ला का निर्माण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि बीजेपी का मुख्य चुनावी वादा है.
बीजेपी संगठन को धार देने की कवायद बंगाल में बीजेपी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर शाह का खास जोर है. इसीलिए उन्होंने 294 विधानसभा सीटों में से हर सीट पर बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लिया. हो. मौजूदा समय में ममता सरकार की चुनौतियों के सामने बीजेपी कार्यकर्ता खुद को कैसे तैयार कर रहे हैं और किन-किन बूथों तक उनकी पहुंच बन चुकी है. इसीलिए संगठन से लेकर बीजेपी सांसद और विधायकों तक के साथ बैठक की.
बंगाल में बीजेपी के सामने दिक्कतें क्या हैं?
बीजेपी बंगाल की चुनावी लड़ाई को जितनी आसान समझ रही है, वो उतनी है नहीं. बंगाल में बीजेपी की सियासी राह में तमाम बधाएं हैं, जिन पार किए बिना सत्ता के सिंहासन तक पहुंचना आसान नहीं है. बंगाल में बीजेपी की पहली दिक्कट राज्य का एक चौथाई से ज्यादा मुस्लिम वोटर है, जो पूरी तरह से ममता बनर्जी के साथ है. राज्य में लगभग 30 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जिनका प्रभाव सौ से ज्यादा सीटों पर है.
बीजेपी के लिए विपक्षी दलों में सबसे बड़ी चुनौती ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को बीजेपी ने 10 साल बाद मात दे दी है, लेकिन ममता बड़ी नेता हैं और देश की सबसे ताक़तवर विपक्षी नेताओं में से एक हैं.. बीजेपी के पास अभी बंगाली अस्मिता का तोड़ नहीं है, जो टीएमसी की सबसे बड़ी ताकत है. ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ बंगाली अस्मिता का दांव चलना शुरू कर दिया है.















