दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े… पीएम मोदी ने बज सत्र से पहले दिया बड़ा इशारा, जानें इसके मायने

उमाकांत त्रिपाठी। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बुधवार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई।

सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की पहचान हमेशा से रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है और अब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा सांसदों से जो अपेक्षाएं जताई गई हैं, उन्हें सभी सांसद गंभीरता से लेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट सत्र बेहद अहम है क्योंकि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है और अब दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले 25 साल निर्णायक साबित होंगे और आने वाला भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

पीएम मोदी ने इस बजट को “दूसरे क्वार्टर का पहला बजट” बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने जा रही हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि यह समझौता भारत के मैन्युफैक्चरर्स के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे सिर्फ बाजार खुलने पर निर्भर न रहें, बल्कि बेस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट्स के साथ वैश्विक बाजार में उतरें।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश करेंगी, जो देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति का व्यापक आकलन होगा। वहीं 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाएगा। विपक्ष ने कुछ मुद्दों पर चर्चा की मांग की है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि बजट सत्र का मुख्य फोकस आर्थिक एजेंडा रहेगा।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 907

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *