महाराष्ट्रदिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार,बेटों ने मुखाग्नि दी, गन सैल्यूट दिया गया, अमित शाह रहे मौजूद, नम आंखों से ‘दादा’ को दी विदाई

उमाकांत त्रिपाठी। 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई.

इस घटना ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी और सूबे की राजनीति में एक नया ख़ालीपन आ गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले AAIB हादसे की जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. बारामती के विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट में अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार, दोनों बेटे पार्थ-जय, चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले मौजूद रहे।

अजित पवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एकनाथ शिंदे ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी.

कैसे क्रैश हुआ पवार का प्लेन, 7 पॉइंट्स में समझें…

बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, यानी यहां ATC की जगह फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं। विमान ने सुबह 8:18 बजे बारामती से पहली बार संपर्क किया। विमान का अगला कॉल लैंडिंग साइट से 30 नॉटिकल माइल (NM) यानी करीब 55 किमी की दूरी पर किया गया।

पुणे अप्रोच ने विमान को बारामती के लिए रिलीज कर दिया और विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन यानी VMC में पायलट की मर्जी से उतरने की सलाह दी। यानी अगर पायलट को मौसम ठीक लग रहा है और लैंडिंग साइट दिखाई दे रही है तो वो बिना किसी एडवांस लैंडिंग टूल की मदद से जेट लैंड करवा सकता है।

इसके बाद पायलट ने हवा और विजिबिलिटी के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3000 मीटर है। विमान ने रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच की रिपोर्ट दी, लेकिन बताया कि रनवे नजर नहीं आ रहा।

इसके बाद विमान लैंड करने के बजाय हवा में चक्कर लगाने लगा। थोड़ी देर बाद क्रू ने बताया कि वे फिर से रनवे 11 के फाइनल अप्रोच पर हैं। उनसे पूछा गया कि रनवे दिख रहा है या नहीं। क्रू ने जवाब दिया कि रनवे फिलहाल नजर में नहीं है, लेकिन जैसे ही रनवे दिखेगा, वे बताएंगे। कुछ सेकेंड बाद क्रू ने रिपोर्ट किया कि रनवे अब नजर में है।

विमान को सुबह 8:43 बजे रनवे 11 पर लैंड करने की अनुमति दी गई, लेकिन विमान ने लैंडिंग क्लियरेंस का रीडबैक नहीं दिया गया। सुबह 8:44 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें देखीं।

इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को घटनास्थल भेजा गया। विमान का मलबा रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास, रनवे के 50 मीटर दूर बाईं तरफ पाया गया। इस हादसे की जांच अब AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने अपने हाथ में ले ली है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *