मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

अजब MP का गजब मामला: शादी के 6 महीने बाद शुरू हुआ पत्नी का अफेयर, पति ने बीवी को दी आशिक संग जाने की इजाजत

खबर इंडिया की। सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। यह पूरा मामला पुलिस थाने में आपसी बातचीत और सहमति से सुलझा, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। शुरुआती छह महीने तक दोनों की शादीशुदा जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी। पत्नी की नजदीकियां गांव के ही एक अन्य युवक से बढ़ने लगीं, जो आगे चलकर विवाद का कारण बन गईं।

पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर फोन पर उस युवक से बात करती थी और कई बार उससे मिलने भी जाती थी। उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मामला तब और बढ़ गया जब 17 अप्रैल को पत्नी घर छोड़कर सीधे केवलारी थाना पहुंच गई।

थाने में महिला ने लिखित में बयान दिया कि वह दूसरे युवक से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पक्षों—पति, पत्नी और प्रेमी—को बुलाया।

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम की मौजूदगी में दोनों परिवारों और समाज के कुछ बुजुर्गों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति ने हालात को स्वीकार कर लिया।

आखिरकार, पति ने लिखित में सहमति दी कि वह अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति देता है। वहीं, प्रेमी ने भी लिखित में यह भरोसा दिलाया कि वह महिला को पत्नी के रूप में अपनाएगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएगा।

पुलिस ने इस मामले में सभी को कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी है, जिसमें कोर्ट के जरिए तलाक और उसके बाद पुनर्विवाह शामिल है। फिलहाल, यह मामला बिना किसी विवाद के आपसी सहमति से सुलझ गया, लेकिन इसने रिश्तों की जटिलता पर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *