अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया, आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी पर बैठाया, फिर जला दिया, मौत.!

खबर इंडिया की। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बेहद खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती प्रेमा और मृतक किरण, दोनों की उम्र 27 साल थी और दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक मोबाइल स्टोर में साथ काम करते थे। घटना 21 अप्रैल को शहर के राजाजीनगर इलाके में हुई।

बताया जा रहा है कि प्रेमा ने किरण को सरप्राइज देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई और मौजूद नहीं था। प्रेमा ने पहले किरण की आंखों पर पट्टी बांधी, फिर उसे कुर्सी पर बैठाकर रस्सियों से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने उस पर पेट्रोल या केरोसिन डालकर आग लगा दी।

किरण खुद को छुड़ा नहीं सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया, जो पुलिस के हाथ लग चुका है।

घटना के वक्त पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा और चीखें सुनीं, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान कई अहम सबूत सामने आए, जिससे यह साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमा ने पहले से ज्वलनशील पदार्थ खरीद रखा था, जिससे इस वारदात की प्लानिंग का शक और मजबूत हो गया। पूछताछ के दौरान प्रेमा बार-बार अपने बयान बदलती रही, लेकिन आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि किरण के शादी से इनकार करने और उसे नजरअंदाज करने की वजह से प्रेमा काफी नाराज थी। इसी गुस्से और तनाव ने इस खौफनाक अपराध को जन्म दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल से मिले वीडियो को सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Related Posts

1 of 884

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *