एजूकेशन

युवाओं को मिलेगी सौगात: पीएम मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सौपेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, इन्हें मिलेगा तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को रोजगार मेले के 15वें चरण के तहत 51,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद देश में रोजगार बढ़ाना और युवाओं को सरकारी नौकरी के अच्छे अवसर देना है।

इन नियुक्ति पत्रों के जरिए युवाओं को केंद्र सरकार के कई विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। इनमें राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य मंत्रालय शामिल हैं। रोजगार मेला केंद्र सरकार की एक खास पहल है, जो अक्टूबर 2022 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियां देना और बेरोजगारी को कम करना है। अब तक इसके जरिए 10 लाख से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी हैं।

पहले रोजगार मेले में 75 हजार नौकरियां दी गई थीं, और पिछले यानी 14वें संस्करण में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले थे। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कह चुके हैं कि रोजगार मेले पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ नौकरियां देने की एक बड़ी कोशिश है। उन्होंने यह भी बताया था कि- भारत ने 21 देशों के साथ रोजगार और प्रवास से जुड़े समझौते किए हैं, जिनमें जापान, फ्रांस, जर्मनी, यूके और खाड़ी देश भी शामिल हैं। पीएम ने यह भी कहा था कि- आज का युवा आत्मविश्वास से भरा है और हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहा है।

Related Posts

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

MP के छात्रों के खाते में आने वाले है 25-25 हजार… मुख्यमंत्री मोहन यादव का बच्चों को बड़ा तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। MP…

कौन हैं IAS अभिनव, जिन्होंने खूबसूरत IPS आशना से रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

उमाकांत त्रिपाठी।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *