चुनावन्यूज़भारतराजनीति

त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी का 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, मुख्यमंत्री माणिक साहा भी जीते

देश की तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए। आज यानी कि 26 जून को सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हुई थी। इसी कड़ी में त्रिपुरा के चार विधानसभा सीटों पर बीते 23 जून को हुए मतदान के परिणाम भी घोषित हो गए।

4 सीटों में से 3 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है।

यहां पर मुख्यमंत्री माणिक साहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। लेकिन यहां पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। यहां की कुल चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने तीन पर जीत हासिल की है। वहीं एक सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है।

जिस तरह से उत्तर प्रदेश से लेकर त्रिपुरा तक कमल खिला है, उसने यह साबित कर दिया कि चुनावी नतीजों पर अग्निपथ को लेकर हुई हिंसा का कोई असर नहीं हुआ।

यूपी में सपा की गढ थी दोनों सीटें

बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला सपा से था। दोनों सीटें ऐसी थीं, जहां समाजवादी पार्टी का वर्चस्व माना जाता है। एक तरफ रामपुर में आजम खान का गढ़ था तो दूसरी तरफ आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी काफी मजबूत मानी जाती है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *