चुनाव

18वीं लोकसभा में कौन कहां बैठेगा: पहली सीट पर पीएम मोदी, जानें राहुल-प्रियंका और अखिलेश की सीट?

उमाकांत त्रिपाठी।18वीं लोकसभा में सदन के दौरान कौन कहां बैठेगा, ये व्यवस्था तय हो गई है. इसमें सत्ता और विपक्ष के नेताओं की भूमिका और वरिष्ठता साफ झलकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा की तरह केंद्रीय स्थान मिला है, जबकि पहली बार संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा को चौथी पंक्ति में सीट दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीट नंबर 1 पर जगह दी गई है. उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीट नंबर 2 पर और गृह मंत्री अमित शाह सीट नंबर 3 पर बैठेंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सीट नंबर 4 दी गई है.पहले की सूची में गडकरी की सीट खाली थी, लेकिन संशोधित सूची में उन्हें यह स्थान दिया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जैसे बड़े मंत्रियों के लिए कुछ सीटें खाली रखी गई हैं.

जानें-विपक्षी नेताओं की सीटें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सीट नंबर 498 दी गई है. उनके बगल में कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल (सीट नंबर 497) बैठेंगे. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सीट नंबर 355 और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय को सीट नंबर 354 दी गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 357 दी गई है. उनके पास सीट नंबर 358 पर डिंपल यादव बैठेंगी.

प्रियंका गांधी को मिली सीट नंबर 517
प्रियंका गांधी वाड्रा, जो वायनाड से सांसद बनी हैं, उन्हें सीट नंबर 517 दी गई है. वे चौथी पंक्ति में बैठेंगी. वे केरल से सांसद अदूर प्रकाश और असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के साथ बैठेंगी. दोनों सांसद अपने दूसरे कार्यकाल में हैं. यह व्यवस्था लोकसभा में नेताओं की भूमिका और प्राथमिकताओं को दर्शाती है. आने वाले सत्र में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये नेता देश के मुद्दों पर क्या भूमिका निभाते हैं.

Related Posts

बिहार चुनाव का रण: गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, इस प्लान से जीतेंगे रण

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में अक्टूबर-नवंबर चुनाव होना है। अमित शाह बिहार विधानसभा…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *