मनोरंजन

अभिनेत्री अंगीरा धर ने आनंद तिवारी से रचाई शादी, तस्वीरें हो रही इंटरनेट पर वायरल

वॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग टाइम चल रहा है। यामी गौतम के बाद विक्की कौशल की एक और अभिनेत्री अंगीरा धर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालांकि अंगीरा ने यामी गौतम की शादी से भी करीब एक महीने पहले शादी कर ली थी। लेकिन अंगीरा ने आज ही अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है। अगीरा ने अभिनेता आनंद तिवारी के साथ सात फेरे लिए हैं।

आपको बता दें कि अंगीरा धर और आनंद तिवारी ने 30 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। जिसकी जानकारी उन्होंने अब शादी के करीब दो महीने बाद दी है। अंगीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने बताया है कि वो और आनंद अब हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।

तस्वीरें: इंस्टाग्राम
तस्वीरें: इंस्टाग्राम

अंगीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आनंद के साथ शादी के मंडप में बैठे हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ अंगीरा ने कैप्शन में लिखा, ’30 मई को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं।’

अंगीरा ने अपनी शादी के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी को चुना। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और हैवी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं आनंद तिवारी ने अपने लिख क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सामने आने के बाद आनंद और अंगीरा के दोस्त दोनों को जमकर बधाईयां दे रहे हैं। वहीं इनके फैंस काफी शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं।

Related Posts

1 of 73

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *