मनोरंजन

साउथ की सनी लियोनी बिग बॉस से बाहर, फैंस कर रहे वापस बुलाने की मांग

चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 से साउथ की सनी लियोनी माने जाने वाली बिंदास गर्ल अर्चना गौतम की छुट्टी हो गई है।

अर्चना गौतम को बिग बॉस ने शिव ठाकरे के साथ बुरा

बर्ताव करने के चलते घर से निकाल दिया है। बिग बॉस के घर से अर्चना के निकलने के बाद उनके फैंस काफी नाराज हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अर्चना को वापस बुलाने की मांग तेज हो रही है. अर्चना को वापस बुलाने वाले ट्वीट ट्रेंड कर रही हैं. अर्चना के सपोर्ट में एक्स बिग बॉस विनर गौहर खान ने भी ट्वीट किया है.


आपको बता दें कि गौहर खान ने अर्चना गौतम को शो से निकाले जाने पर सवाल उठाए हैं. उनके ट्वीट से जाहिर है कि वो इस एक्ट में शिव ठाकरे की भी गलती मानती हैं.

गौहर के मुताबिक, शिव ने अर्चना को इस हद तक प्रवोक किया कि वो हिंसक हुईं. गौहर लिखती हैं- किसी का गला पकड़ना गलत है. बहुत बुरा है और दंडनीय है. लेकिन क्या मैं पूछ सकती हूं- जाति, संप्रदाय के बारे में बोलना गलत है, तो किसी की नेशनल पार्टी के सम्मानीय नेता के नाम को बार बार उछालना गलत नहीं है? दीदी दीदी कौन है? #provoked

अर्चना के रोते हुए क्लिप वायरल
गौहर खान के इस ट्वीट पर यूजर्स के मिले जुले रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे  हैं. कोई अर्चना को सपोर्ट कर रहा है तो कोई शिव को. ये दीदी कौन है जिसका नाम लेकर शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम को चिढ़ाया, उसके बारे में भी लोग जानने के इच्छुक दिखे.

दूसरी तरफ, अर्चना के फूट-फूटकर रोने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. यूजर्स को अर्चना पर दया भी आ  रही है. अर्चना ने शिव ठाकरे से उनका फैसला वापस लेने की कई बार मिन्नत की थी. मगर शिव ने अर्चना की एक नहीं सुनी. अर्चना ने शिव को सॉरी भी बोलने की कोशिश की. पर शिव उन्हें माफ करने के मूड में नहीं दिखे. 

बिग बॉस में अर्चना और शिव की तगड़ी फाइट के बाद घर दो ग्रुप्स में बंट गया है. सौंदर्या, प्रियंका, गोरी नागोरी को अर्चना के जाने का दुख है. इस वीकेंड का वार शिव और अर्चना का मैटर सबसे बड़ा हाईलाइट होने वाला है.

सभी जानना चाहते हैं सलमान खान इसपर कैसे रिएक्ट करेंगे. खबरें हैं कि अर्चना वीकेंड का वार में मौजूद रहेंगी. वहीं ये भी सुनने को मिला है वो शो में वापसी जरूर करेंगी

Related Posts

1 of 73

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *