न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, NFSU का किया भूमिपूजन, फोरेंसिक यूनिवर्सिटी-लैब का भी किया शिलान्यास

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में दो दिवसीय दौरे पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर का शिलान्यास किया और एनएफएसयू के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

रायपुर को मिली सौगात
अमित शाह दोपहर 1:45पर रायपुर पहुंचे और सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 में एनएफएसयू के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होटल मेफेयर रिसॉर्ट में एनएफएसयू और सीएफएसयू के परिसरों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

NFSU और CFSL से सुरक्षा क्षमता को मिलेगी मजबूती
NFSU रायपुर परिसर और फॉरेंसिक लैब का शिलान्यास कर अमित शाह ने कहा कि इन संस्थानों से राज्य की जांच प्रणाली और सुरक्षा तंत्र को और मजबूती मिलेगी। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपराधों की जांच और विश्लेषण की प्रक्रिया अधिक सटीक होगी।

क्या है एनएफएसयू
एनएफएसयू के लिए साय सरकार ने 40 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिसे केंद्र द्वारा लगभग 400 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला एनएफएसयू परिसर के बगल में छह से सात एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी।

ग्रामीणों से संवाद करेंगे गृहमंत्री
23 जून को सुबह 11:15 बजे अमित शाह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नारायणपुर के इरकभट्टी कैंप जाएंगे, जहां वे अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे और बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ संवाद करेंगे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 896

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *