अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बागेश्वरधाम में दो लड़कियों ने रचाई शादी… बोलीं- 5 साल से प्यार है, परिवार ने थाने में काटा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।Lesbian Marraige: छतरपुर जिले में बीती रात घर से भागी दो लड़कियां आपस में शादी रचाकर घर लौट आई. दो लड़कियों द्वारा समलैंगिक शादी करने की खबर जैसे फैली लड़कियों के परिजन थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने जमकर बवाल काटा. घर से भागी दोनों लड़कियों के परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. छतरपुर में समलैंगिक युवतियों की शादी का यह तीसरा केस है. फिलहाल,भारत में समलैंगिक शादी वर्तमान में कानूनी रूप से वैध नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे मान्यता देने से इनकार कर दिया. हालांकि सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा है.

दो बालिग युवतियों ने आपसी सहमति से किया समलैंगिक विवाह
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार को दो बालिग युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. सूचना मिलते ही दोनों लड़कियों के परिजनों ने शादी का विरोध करते हुए थाने पहुंच गए और जमकर बवाल काटा, जिससे थाने में हंगामे की स्थिति बन गई. पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी.

बागेश्वर धाम में दोनों युवतियां ने आपसी रजामंदी से रचाई शादी
रिपोर्ट के मुताबिक,समलैंगिक विवाह कर लौटी 23 वर्षीय अंजली रैकवार, पिता आनंद रैकवार, निवासी बजरंग नगर और 21 वर्षीय मोहिनी कुशवाहा, पिता राकेश कुशवाहा, निवासी दुर्गा कॉलोनी के बीच बीते 5 वर्षों से प्रेम संबंध था और गत 12 जनवरी को बागेश्वर धाम गई दोनों युवतियां ने आपसी रजामंदी से शादी रचा ली थी.

दो लड़कियों की समलैंगिक शादी पर हो रहे हंगामे पर सीएसपी छतरपुर अरुण सोनी का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कह रही हैं, ऐसे में मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है एवं उन्हें समझाइश दी जा रही है.

 

समलैंगिक शादी की खबर सुन थाने पहुंचे दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा
विवाह की सूचना से नाराज मोहिनी के परिजन जबर्दस्ती उसे घर ले जाने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे. इसको लेकर थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों युवतियों को थाने के अंदर बैठाया और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

छतरपुर जिले में सामने आया समलैंगिक विवाह से जुड़ा तीसरा मामला
आपको बता दें कि-छतरपुर जिले में यह समलैंगिक विवाह से जुड़ा तीसरा मामला है.इससे पहले, नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया और मउसानिया गांव से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. फिलहाल,पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *