न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

दिशा पाटनी का नए आशिक से खुल्लम खुल्ला प्यार, कौन है तलविंदर जिसका थामा हाथ, जानें पूरी कहानी

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, पहले एक्ट्रेस का नाम एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जा रहा था. पर दोनों का रिश्ता कुछ ही वक्त तक चला, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस एक मिस्ट्री मैन के साथ नुपुर सेनन की शादी में दिखीं. बाद में पता चला कि वो मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर तलविंदर है. हालांकि, इससे पहले तलविंदर का चेहरा सामने नहीं आया था. हालांकि, जैसे ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी, उसी बीच तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड का पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

हाल- ही में उदयपुर में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधी. इस दौरान फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने शादी में शिरकत की थी. सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही थी, जब लोगों ने दिशा पाटनी और तलविंदर को एक साथ देखा. एक वीडियो सामने आई, जिसमें दिशा ने तलविंदर का हाथ पकड़ा हुआ था. फिर बाद में नुपुर के रिसेप्शन का भी वीडियो सामने आया, जिसमें मौनी रॉय छुपाते हुए तलविंदर के साथ एंट्री कर रही थीं.

पोस्ट पर हो रही है चर्चा
लेकिन, बाद में तलविंदर का सामना जब मीडिया से हुआ तो उन्होंने उनकी तरफ गलत इशारा किया. हालांकि, फंक्शन के दौरान दिशा और तलविंदर ने साथ में दिखना इग्नोर भी किया. इन सभी के बीच एक और बात चर्चा में तब आई जब तलविंदर की एक्स गर्लफ्रेंड ने अफवाहों के बीच पोस्ट शेयर किया. तलविंदर पहले सोनी कौर को डेट कर रहे थे. अब सोशल मीडिया पर सोनी का पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि, अब सोनी ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है.

 

सोनी ने क्या किया पोस्ट
अपने पोस्ट में सोनी ने लिखा,कि- सिर्फ HIV और STI’s ही नहीं, लोग श्राप और बदकिस्मती भी ढोते हैं, सावधान रहें कि आप किसके साथ सोते हैं.” तलविंदर और दिशा ने अभी तक रिश्ते की अफवाह पर कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि, इस फंक्शन से पहले भी दिशा को गोवा में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था, उस दौरान एक्टर अरशद वारसी भी उनके साथ मौजूद थे. अब वापस से पुराना वीडियो जब सामने आ रहा है, तो लोगों का मानना है कि वो मिस्ट्री मैन तलविंदर ही है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *