न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गुजरात बीजेपी की नई टीम पर आज लग सकती है मुहर, पीएम मोदी के साथ होगा मंथन

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात बीजेपी के नए संगठन को लेकर आज दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश संगठन को लेकर मंथन किया जाएगा. बैठक में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और संगठन महामंत्री रत्नाकर मौजूद रहेंगे.

 

4 अक्टूबर को जगदीश विश्वकर्मा को गुजरात भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. अध्यक्ष बने उन्हें करीब दो महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी न किसी कारण से प्रदेश संगठन की नई टीम की घोषणा नहीं हो सकी थी.

सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में गुजरात भाजपा की नई संगठनात्मक टीम पर अंतिम मुहर लग सकती है. फरवरी के बाद होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी के लिए संगठन का मजबूत और सक्रिय होना बेहद जरूरी माना जा रहा है, ताकि- नई टीम को चुनाव से पहले काम करने का पर्याप्त समय मिल सके.

आपको बता दें कि- प्रदेश के ये चारों नेता बीती रात ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. बैठक से गुजरात भाजपा संगठन में बड़े बदलाव और नई नियुक्तियों की तस्वीरसाफ होने की उम्मीद है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 991

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *