अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

19 मार्च को शादी और 22 मार्च की रात वीडियोग्राफर संग भागी डॉक्टर की दुल्हन, शादी में फोटो खींचने के लिए बुलाया था

खबर इंडिया की। बांदा के एक डॉक्टर ने इसी साल 19 फरवरी के दिन धूमधाम से शादी की. मगर 22 मार्च के दिन उनके साथ ऐसा कांड हो गया, जिससे उनकी जिंदगी हिल गई. दरअसल जिस दुल्हन को वह पत्नी बनाकर अपने घर लेकर आए थे, वह ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

डॉक्टर साहब को जो शक है, उसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे. उनका कहना है कि उनकी शादी में जो युवक वीडियोग्राफी करने के लिए आया था, वह ही उनकी पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया. उनकी पत्नी उसके साथ भाग गई. युवती अपने डॉक्टर पति को आर्थिक चोट भी देकर चली गई. डॉक्टर का दावा है कि पत्नी उनके घर से कैश और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई.

3 युवक आए और पत्नी को ले गए
डॉक्टर ने पुलिस को बताया, 22 मार्च की रात 3 युवक गाड़ी से आए. वह उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए. उसने पत्नी को कई जगह खोजा. रिश्तेदारी में पता किया. मगर उसका कुछ पता नहीं चला. घर पर देखा तो वहां कैश और जेवर भी गायब थे.

जानिए- पुलिस का एक्शन
आपको बता दें कि- डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसी के साथ पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है.
इस मामले को लेकर थाना कालिंजर के SHO सुखराम सिंह ने बताया, जो युवक युवती को लेकर गया है, वह वीडियोग्राफर है. वह डॉक्टर के यहां वीडियोग्राफी करने आया था. मामले की जांच की जा रही है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 969

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *