दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम आवास पर बैठकों का दौर जारी: CCS की बैठक खत्म, CCPA की मीटिंग शुरू, गृहमंत्री-रक्षामंत्री समेत पीएम मोदी भी मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कमेटी की बैठक के बाद अब सीसीपीए यानी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक शुरू हो गई है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। आपको बता दें कि, सीसीपीए इतनी पावरफुल होती है कि उसे सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है।

CCS की बैठक खत्‍म, होगा बड़ा फैसला
कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी यानी सीसीएस की बैठक पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हो चुकी है. बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के तीनों अंगों के चीफ भी शामिल हुए. बैठक में पहलगाम हमला और देश की सुरक्षा पर गहन चर्चा हुई. पाकिस्‍तान को माकूल जवाब देने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। CCS की यह दूसरी मीटिंग थी, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी। CCS की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की मीटिंग होगी। इस कमेटी को सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है। इसके बाद आर्थिक मामलों की कमेटी और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।

हाईलेवल मीटिंग में बड़ा फैसला

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज कई अहम बैठक होने वाली है. सबसे पहले कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक हुई। इसमें हिस्‍सा लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को PM मोदी ने PM ने तीनों सेना प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे हाई लेवल मीटिंग की। PM मोदी ने सेनाओं को फ्री-हैंड दे दिया और कहा कि सेना ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय तय करे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 907

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *