न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

बीजेपी का ‘प्लान केरल’ तैयार, अमित शाह की इस चाल से सत्ता से बाहर होगी लेफ्ट?

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भले ही केरल में भाजपा की राह आसान नहीं रही हो, लेकिन पार्टी लगातार मजबूत हुई है और अब राज्य में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि- अन्य राज्यों में भाजपा की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और संगठन के दम पर किसी भी राज्य में बदलाव लाया जा सकता है।केरल में स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और “मैच फिक्सिंग” के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि- ये दोनों गठबंधन न तो केरल का विकास कर सकते हैं और न ही राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

शाह ने कहा कि- केवल भारतीय जनता पार्टी ही केरल को भरोसा, सुरक्षा और संतुलित विकास दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और पार्टी का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के साथ-साथ केरल में भी भाजपा सरकार बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही केरल को भाजपा का मुख्यमंत्री मिलेगा।

अन्य राज्यों के उदाहरण देकर भरोसा
गृह मंत्री ने कहा कि- असम में एक समय भाजपा के पास विधानसभा में सिर्फ दो सीटें थीं, लेकिन आज पार्टी वहां दो बार सरकार बना चुकी है और तीसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है। मणिपुर में भाजपा के पास कभी एक भी सीट नहीं थी, फिर भी पार्टी ने वहां दो बार सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि- त्रिपुरा में भी ऐसा ही हुआ और उत्तर प्रदेश में एक समय भाजपा के पास 400 में से केवल 25 सीटें थीं। इसके बावजूद कड़ी मेहनत के दम पर पार्टी ने वहां लगातार दो बार सत्ता हासिल की। अमित शाह ने कहा कि अब यही कहानी केरल में भी दोहराई जाएगी।शाह ने माना कि- केरल में कमल खिलाना आसान नहीं है, लेकिन भाजपा के पास सत्ता नहीं होने के बावजूद करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की विचारधारा के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

जानें- केरल में भाजपा का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि- पार्टी का आत्मविश्वास तोड़ने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन केरल के भाजपा कार्यकर्ता हर चुनौती के सामने डटे रहे और सफलता हासिल की। शाह ने कहा कि यह सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि मंज़िल की ओर एक कदम है।
शाह ने स्पष्ट किया कि केरल में भाजपा का अंतिम लक्ष्य कमल के निशान पर जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा केरल का पूर्ण विकास करना चाहती है, उसे देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित रखना चाहती है और उस आस्था की शक्ति की रक्षा करना चाहती है, जो सदियों से केरल की पहचान रही है।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *