न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अचानक क्यों हुई PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की मुलाकात, 88 मिनट तक 1 कमरे में क्या हुआ.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री कार्यालय का एक कमरा और 88 मिनट तक राहुल गांधी के साथ PM मोदी और अमित शाह की बैठक… संसद में वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर चल रही चर्चा के बीच बुधवार को कांग्रेस नेता के साथ हुई यह बैठक चर्चा के केंद्र में बना है. लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर पीएम मोदी और अमित शाह की राहुल गांधी के साथ हुई इस बैठक में क्या हुआ? इस बैठक में भाग लेने के लिए राहुल गांधी बुधवार को दोपहर में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे थे. मिली जानकारी के अनुसार बैठक बुधवार दोपहर एक बजकर 7 मिनट से हुई थी, जो करीब ढाई बजे समाप्त हुई. यह बैठक करीब 88 मिनट तक चली. अब चर्चा है कि इस बैठक में आखिर हुआ क्या?

 

सूचना आयोग में अभी 8 पद खाली

मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर हुई. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में मुख्य सूचना आयुक्त सहित अभी 8 पद खाली है. कुछ महीनों पहले तक हीरालाल सामरिया भारत के मुख्य सूचना आयुक्त थे, लेकिन 13 सितंबर, 2025 को सामरिया के रिटायर होने के बाद से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली है.

सूचना आयुक्त के साथ-साथ सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति पर भी चर्चा

दरअसल बुधवार को PMO में हुई इस बैठक की लंबी टाइमिंग को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है. क्योंकि जानकारी केवल मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की थी. 88 मिनट के बाद जब राहुल गांधी पीएमओ से निकलते हैं तो पता चलता है कि इस बैठक में एक मुख्य सूचना आयुक्त, 8 सूचना आयुक्त, और एक सतर्कता आयुक्त की नियुक्तियों पर चर्चा हुई.

राहुल गांधी ने अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई है

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने इन सभी नियुक्तियों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने लिखित में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. इससे पहले जब भी इन नियुक्तियों को लेकर बैठक हुई है तो विपक्ष का नेता होने के नाते चाहे खरगे हो या राहुल, उन्होंने अपनी आपत्तियां दी हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ है.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 774

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *