दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

वीर शहीदों को शत-शत नमन: पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह समेत इन नेताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, इस तरह किया याद

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने रविवार को शहीद दिवस पर महानायकों को याद किया. शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।

शहीदों को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा देश भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है. स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है.

गृहमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मां भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव को ‘शहीद दिवस’ पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इन महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्त्तव्य नहीं होता है. अपने शौर्य और ओजस्वी विचारों से युवाओं में देशभक्ति का संचार कर, राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को ‘राष्ट्र हित सर्वोपरि’ की प्रेरणा देता रहेगा.

हमें हमेशा प्रेरित करेगा शहीदों का बलिदान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस पर मैं भारत माता के अमर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत माता को दासता की बेड़ियों से आज़ाद कराने में जिन क्रांतिकारियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उनमें इन तीनों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि उनके अद्वितीय साहस और मातृभूमि की सेवा में बलिदान का जज्बा हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा.

यूपी सीएम ने भी किया याद
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने अदम्य साहस व क्रांतिकारी विचारों से स्वाधीनता आंदोलन को एक नई दिशा दी थी. आज इन वीर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव नमन करता रहेगा।

 

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *