न्यूज़भारतहेडलाइंस

सीतापुर में पीएम मोदी की जनसभा, बोले- ये शहजादे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी।सीतापुर के हरगांव में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी में कड़वाहट घोल दी। गन्ना चला जाता था, भुगतान नहीं होता था। ये सारी कमियां योगी सरकार ने दूर कर दी। गन्ना किसानों को जितना पैसा सपा बसपा ने अपने 10 साल में नहीं दिया था, उतना पैसा योगी ने सात साल में दे दिया है।

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा कि यह इलाका केले की खेती का हब बने, इस पर भी हम काम कर रहे हैं। निघासन, धौरहरा मार्ग, गोला से शाहजहांपुर मार्ग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सीतापुर और लखीमपुर के लोग गर्व से कह सकते हैं कि हम किसी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के शहजादे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती हैं। जब तब मोदी जिंदा है, धर्म के आधार पर आरक्षण होने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्त्रीधन मंगलसूत्र पर सपा और कांग्रेस वालों की नजर है।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *