चाईबासा में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया संविधान, आरक्षण पर ये बोले पीएम

चाईबासा में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया संविधान, आरक्षण पर ये बोले पीएम

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत आज चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा कि अलग झारखंड किसने बनाया, अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड के लिए क्या किया है। झारखंड के विकास पर ब्रेक लगा देनी वाली कौन, कांग्रेस। कांग्रेस को ये मंजूर नहीं था कि यहां का संसाधन आपके काम आए।पीएम मोदी ने कहा, भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है।

पीएम मोदी बोले
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है। इंडी गठबंधन किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस-जेएमएम में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की बहुत बड़ी रेस चल रही है। यहां कांग्रेसी सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। झारखंड को लूटने की रेस कहां तक पहुंच गई है? यह लूट का जो पैसा निकल रहा है, वह किसका है? यह आपके पैसे की लूट है।विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वो संविधान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। जब तक मोदी जिंदा है, तुम संविधान को हाथ नहीं लगा पाओगे। तुम आदिवासियों, दलितों और ओबीसी के आरक्षण को हाथ नहीं लगा पाओगे।

जब तक मोदी जिंदा है, तुम संविधान को हाथ नहीं लगा पाओगे
पीएम मोदी ने कहा कि वो संविधान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। जब तक मोदी जिंदा है तुम संविधान को हाथ नहीं लगा पाओगे। तुम आदिवासियों, दलितों और ओबीसी के आरक्षण को हाथ नहीं लगा पाओगे।

भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है।

इंडी गठबंधन किस मुंह से वोट मांगते हैं?
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में लूट की होड़ मची है, किस मुंह से वोट मांगते है?

क्या झारखंड को लूटने वालों को आप माफ करेंगे क्या?
झामुमो सरकार ने झारखंड में खनिज को लूटा है। शराब घोटाला किया। जमीन घोटाला भी जेएमएम के लोगों ने किया है। इन्होंने झारखंड के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। क्या झारखंड के लूटने वालों को आप माफ करेंगे क्या?

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंहभूम की धरती आदिवासियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के बलिदान को सही सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय सिर्फ एक परिवार को देना चाहती है। यह भाजपा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

 

पीएम बोले
बीजेपी और झारखंड का रिश्ता दिल है। झारखंड के लोगों को कोई समझता है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। हमें हमेशा पता होता कि आपके मन में क्या है। यहां के लोग क्या चाहते हैं। अलग झारखंड बनें, किसने बनाया अटल जी ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। बिहार के नेताओं ने कहा था, मेरी डेड बॉडी पर झारखंड बनेगा।

मंच पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
पीएम मोदी चाईबासा पहुंचे है। यहां वे अब से थोड़ी ही देर बाद टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

पीएम के झारखंड दौर का कोई असर नहीं होगा- चंपाई सोरेन
प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि कोई असर नहीं होगा। 10 साल देख लिया है, उनकी एक भी घोषणाएं सही नहीं हुई। सभी घोषणाएं जुमला साबित हुई हैं। 10 साल में जनता उन्हें समझ गई है।

पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
पीएम मोदी की रैली को देखने के लिए महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में सभा स्थल पहुंच रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली में लोग पीएम मोदी का मुखौटा लगाए नजर आए।

मंच पर नेताओं का आना शुरू
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ, राजसभा सांसद प्रदीप वर्मा पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, जवाहर लाल बानरा, शशि भूषण सामड़, अरविंद सिंह, गुरु चरण नायक के अलावा बिनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष संजु पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, गीता बलमुचू, जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा व अन्य नेता मौजूद है।

सुरक्षा में रहेंगे 4000 जवान
पीएम के झारखंड दौरे को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने चार जिलों में 99 अतिरिक्त डीएसपी और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की है। वहीं 4000 से अधिक जवानों को भी तैनात किया गया है। इधर, रांची में प्रधानमंत्री जिन रास्तों से गुजरेंगे, वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से शनिवार रात 11 बजे तक एयरपोर्ट से राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। राजभवन के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर भी रोक रहेगी। अगर किसी ने ड्रोन का इस्तेमाल किया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

15 युवा वोटर्स से मिलेंगे पीएम
कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का सबसे पहले मानकी-मुंडा के द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पहली बार मतदान करने वाले 15 युवाओं से मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। वह महिला समूह से भी मिलेंगे।

एक लाख लोगों के जुटने का दावा
पीएम की सभा में भाजपा एक लाख लोगों के जुटने का दावा कर रही है। इस मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार जनसभा करेंगे। इससे पहले साल 2014 में भी इसी मैदान में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।

टाटा कॉलेज मैदान में तैयारियां पूरी की
रांची में रोड शो को लेकर बैरिकेडिंग की गई है।
रांची में रोड शो को लेकर बैरिकेडिंग की गई है।
टाटा कॉलेज मैदान चाईबासा में जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीते चार दिनों से पूरा मैदान और आसपास एनएसजी के सुरक्षा घेरे में है। सभा के जरिए भाजपा की ओर वोटों को मोड़ने के लिए महिला, नए वोटर्स और युवा वोटर्स, लाभार्थियों को लुभावने की कवायद है। इस जनसभा में एनडीए गठबंधन के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो सहित कई दिग्गज मंच पर मौजूद होंगे।