धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

महाकुंभ के पहले मुखबा जाएंगे पीएम मोदी, शीतकालीन चारधाम यात्रा भी करेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी आने वाले हैं. यहां मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) का दौरा प्रस्तावित है. पीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन समेत राज्य स्तर पर तैयारियां जोरों पर है. गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने इसकी जानकारी दी है. उनका कहना है कि मां गंगा के मायके शीतकालीन प्रवास में मुखवा (मुखीमठ) शीतकालीन यात्रा को ज्यादा प्रमोटेड और वाइब्रेट विलेज योजना का भी निरीक्षण करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला मुखवा पहुंचे और तैयारियों जायजा लिया.

पीएम मोदी शीतकालीन प्रवास स्थलों का दर्शन कर सकते है
पीएम नरेंद्र मोदी चारधाम यात्रा के शीतकालीन प्रवास स्थलों का दर्शन करने जा सकते हैं, जिसको देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभाग की अधिकारियों को व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश हैं. हालांकि, अभी पीएम मोदी का शीतकालीन प्रवास स्थल पर जाने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों में जुट गए हैं. हाल में सीएम धामी चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों में से एक ओंकारेश्वर का दर्शन करने गए थे. तभी सीएम धामी ने भक्तों से शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आने की अपील की थी.

पीएम मोदी आएंगे उत्तरकाशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 24,711 श्रद्धालु चारधाम शीतकालीन यात्रा पर आ चुके है. वहीं सीएम धामी ने बीते दिनों दिल्ली में जब पीएम मोदी से मुलाकात की थी तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से शीतकालिक प्रवास स्थल का दर्शन करने का आग्रह किया था. माना जा रहा है कि 28 जनवरी को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे के दौरान किसी एक प्रवास स्थल का दर्शन कर सकते है, जिसके लिए सीएम ने तैयारियां करने के निर्देश दिए है. सीएम धामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर भी खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *