न्यूज़भारतहेडलाइंस

बर्थडे वाले दिन सेंट्रल जेल में आशिक से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड, रील बनाई और फिर खुद बताई ये वजह, वायरल हुआ वीडियो

खबर इंडिया की। रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से मुलाकात के दौरान वीडियो बनाती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो जेल के मुलाकाती कक्ष का है, जहां मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित होता है। इसी वजह से अब इस पूरे मामले पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

 

वायरल क्लिप में युवती यह कहते हुए सुनाई देती है कि आज उसके “जान” का जन्मदिन है और वह खास तौर पर उससे मिलने सेंट्रल जेल आई है। वीडियो में वह भावुक अंदाज में बताती है कि जन्मदिन के मौके पर साथ न होने का दुख है, लेकिन मुलाकात कर वह उसे सरप्राइज देना चाहती है। इसके बाद वह कैदी का रिएक्शन कैद करने की बात भी करती है।

जानकारी के मुताबिक, कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है, हालांकि वह किस मामले में जेल में बंद है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसे NDPS केस से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना मना है, तो युवती फोन अंदर कैसे ले गई? क्या सुरक्षा जांच में चूक हुई या नियमों का उल्लंघन हुआ? जेल प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच की बात कही है, लेकिन आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है—कुछ लोग इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बता रहे हैं, तो कुछ इसे निजी भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *