न्यूज़भारतहेडलाइंस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर कभी भी हो सकता है हमला, गैंगस्टर नेहरा ने किया बड़ा खुलासा

उमाकांत त्रिपाठी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर कभी भी हमला करवा सकता है। इसके लिए दो बार रेकी की जा चुकी है। यह चौंकाने वाला खुलासा लॉरेंस के करीबी संपत नेहरा ने किया है। राजस्थान पुलिस की तीन एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ में यह जानकारी हासिल की। उसने बताया- लॉरेंस के गुर्गे केवल भारत में ही नहीं विदेश में भी फैले हुए हैं। साथ ही वह पाकिस्तान सहित अलग-अलग देशों में अब तक 6 से ज्यादा हत्या भी करा चुका है।

पाकिस्तान में भी करवा चुका है हत्या
संपत ने बताया कि लॉरेंस पाकिस्तान में भी एक हत्या करवा चुका है। हत्या के लिए उसके गुर्गों को जिगना पिस्टल दी जाती है। जो दिल्ली से उठती है। दिल्ली में तीन जगहों से उसके गुर्गे हथियार उठाते हैं। इसके बाद उन्हें लोकेशन पर छोड़ देते हैं। हर काम के लिए हर राज्य में युवक काम रहे हैं। एक राज्य में 300 से 500 के बीच में उसकी टीम है। दरअसल, चूरू में कारोबारी से रुपए मांगने के मामले में एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ की थी। इसके बाद उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब NIA की टीम नेहरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

पुलिस ने उतारा मॉडल लुक
बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से जब संपत नेहरा को पुलिस ने रिमांड पर लिया, उस दौरान संपत के बाल काफी लम्बे थे। संपत ने करीब सवा लाख रुपए के जूते पहने हुए थे। उसकी जींस लगभग 18 हजार रुपए की थी। उसकी टी-शर्ट करीब 4 हजार रुपए और जैकेट करीब 35 हजार रुपए का था। राजस्थान पुलिस नहीं चाहती थी कि बदमाश अच्छे लुक में आमजन के सामने आए। इसलिए राजस्थान पुलिस ने संपत को लाने के दौरान उसके बाल छोटे करा दिए। फिर उसके जूते उतरवाकर उसे चप्पल दी। कपड़े उतरवा कर उसे फटी हुई टी-शर्ट दे दी।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *