स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटें में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 31 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,360 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 24 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 57 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 31 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से तीन, दुर्ग से छह, राजनांदगांव से एक, धमतरी से एक, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से एक, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से तीन, कोरिया से एक, जशपुर से चार, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक और सुकमा से दो मामले है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,360 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,90,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 545 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,864 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Related Posts

‘तीन महीने तक स्कर्ट न पहनें लड़कियां’, स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान

खबर इंडिया की।पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री शरदवत…

पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं

खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…

जितेंद्र सिंह ने ‘क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत’ के लिए एकीकृत रणनीति का उल्लेख किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *