कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे ।
पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया । भारत ए टीम हालांकि यहां बायो बबल में रूकी है । मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और भारत की सीनियर टीम भी नौ दिसंबर को यहां सात सप्ताह के दौरे पर आ रही है ।
हालात बिगड़ने पर हालांकि दौरा रद्द हो सकता है जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले जाने हैं ।
भारत ए के खिलाड़ियों को हालांकि महामारी के बारे में सोचने की बजाय पूरा फोकस क्रिकेट पर रखना होगा । पहले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जमाया जबकि कप्तान प्रियांक पांचाल ने 96 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 509 (पारी घोषित) के जवाब में चार विकेट पर 308 रन बनाये । आखिरी दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका ।
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 48 रन बनाये और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे । न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे ।
भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था । नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके । स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन के गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे ।
मेजबान के लिये पीटर पालन (163) और टोनी डे जोर्जी (117) ने शतक जमाये जबकि जे स्मिथ, एस केशिले और जॉर्ज लिंडे ने अर्धशतक बनाये । गेंदबाजी में कोई खास प्रभावित नहीं कर सका।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए का सामना दक्षिण अफ्रीका ए से
Related Posts
‘तीन महीने तक स्कर्ट न पहनें लड़कियां’, स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान
खबर इंडिया की।पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री शरदवत…
पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं
खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…
सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में चिकित्सा औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है
केंद्र सरकार ने सामान्य छूट अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति 2021 के…
आप भी सीखिए खाने के पैकेट पर लिखे 14 नंबर को पढ़ना, FSSAI का है ये राज आएगा बड़े काम
खबर इंडिया की।जब भी हम बाजार से कोई पैकेज्ड फूड खरीदते हैं, तो आमतौर पर सबसे…
आयुष मंत्रालय के पहले ‘चिंतन शिविर’ का उद्घाटन किया
केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय…
74 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 वर्ष की उम्र में भी अपनी ऊर्जा और…
खाना खाने के बाद चलें, आराम करें या काम करें, डिनर के बाद क्या करना सही? एक्सपर्ट से जानें
खबर इंडिया की।खाना खाने के बाद Walking After Meals को लेकर अक्सर लोगों के मन में…
कोरोना पर 8वीं बार पीएम का संबोधन, लॉकडाउन से बचने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को 8वीं बार संबोधित किया। मुख्य…
गर्भ से 18 साल तक बच्चों पर रहेगी सरकार की नजर, अमित शाह ने लॉन्च किया PM-Family Care Tracker, जानें इसके फायदे
उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों तक…
चिकन खाने से फैल रहा ये खतरनाक बैक्टीरिया, बढ़ा इस बीमारी का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
खबर इंडिया की।Campylobacter Bacteria को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नई और गंभीर…














