न्यूज़भारत

सारी राष्ट्रविरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साजिश कर रहीं, सिसोदिया के घर CBI रेड को लेकर बरसे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापेमारी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि आज जहां दुनियाभर में मनीष सिसोदिया और दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा हो रही है वहीं, सारी राष्ट्रविरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साजिश कर रही हैं, लेकिन वो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगी।

केजरीवाल ने कहा कि इन (भाजपा) लोगों ने मिलकर साजिश की है कि कैसे दिल्ली की सरकार गिराई जाए। सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साथ आ गई हैं। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया है। यह एक सीरियल किलर की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर 14 घंटे तक सीबीआई की छापेमारी चलती रही, लेकिन एक रुपया भी नहीं मिला। कोई गहना नहीं मिला, कोई नकदी नहीं मिली, किसी भी भूमि या संपत्ति का कोई दस्तावेज नहीं मिला और कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला – कुछ भी नहीं मिला। यह एक झूठी छापेमारी थी।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सालों में 277 विधायकों को ये (BJP) खरीद चुकें हैं। दिल्ली में 20 करोड़ का रेट था। अगर 20 करोड़ में 1 विधायक खरीदा है तो 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखे हैं, ये पैसा कहां से आया? 

उन्होंने अब तक देश में कई सरकारों को गिराया है – गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, एमपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की सरकारों को ये गिरा चुके हैं। यह एक सीरियल किलर की तरह काम कर रहे हैं। लोग एक सरकार चुनते हैं, वो उसे गिरा देते हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *