अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पति को मारकर किचन में दफनाया शव, बॉयफ्रेंड के लिए अहमदाबाद की मुस्कान का खौफनाक कांड

उमाकांत त्रिपाठी।अहमदाबाद से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद से पति की हत्या कर दी और शव को घर के किचन में ही दफना दिया। इतना ही नहीं उसने लाश दफन करने के बाद ऊपर से सीमेंट और टाइल्स लगा दिए ताकि किसी को शक ना हो। रोंगटे खड़े करने वाली घटना से आप राज उठा है, चलिए पूरी कहानी के बारे में आपको बताते हैं।

जानें- कैसे खुला हत्या का राज?
गुजरात के अहमदाबाद में तीन महीने पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला समीर अंसारी पिछले एक साल से लापता है। जांच शुरू होने पर पता चला कि समीर का मोबाइल करीब 14 महीने से बंद है और वह किसी से संपर्क में नहीं था। किसी ने उसे इतने लंबे समय से देखा भी नहीं था।

पत्नी ही निकली हत्यारिन
तफ्तीश आगे बढ़ी तो पुलिस को चौंकाने वाला सच पता चला, समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने ही की थी। इस हत्या में उसके प्रेमी इमरान और इमरान के दो साथी साहिल और फैजू शामिल थे। चारों ने मिलकर बड़ी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

हत्या की दिल दहला देने वाली कहानी आई सामने
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले समीर के हाथ-पैर बांधे और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर रसोईघर की जमीन में गाड़ दिया गया। ऊपर से सीमेंट और टाइल्स लगा दी गईं, ताकि किसी को शक न हो। क्राइम ब्रांच की टीम ने इमरान की निशानदेही पर अहमदवाड़ी रॉ हाउस स्थित उस घर की खुदाई कराई, जहां रूबी और समीर रहते थे। खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला, जिसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।

रिश्तों की दरार से शुरू हुआ खौफनाक खेल
जांच में सामने आया कि- रूबी और समीर की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद रूबी का प्रेमी इमरान से संबंध बना रहा, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। करीब एक साल पहले इमरान उसी कॉलोनी में रहने आ गया था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। रूबी ने पड़ोसियों से कहा था कि उसका पति दुबई चला गया है, जबकि हकीकत में वह घर के अंदर ही मारा जा चुका था।

हत्या के बाद भी उसी घर में रही रूबी
हैरानी की बात यह है कि कत्ल के बाद रूबी कई महीनों तक उसी घर में रही। बाद में उसने घर किराए पर दे दिया। किराएदारों ने बताया कि- घर में अजीब गंध और बेचैनी महसूस होती थी, जिस कारण उन्होंने हाल ही में वह मकान खाली किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार लोगों रूबी, इमरान, साहिल और फैजू की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है। फिलहाल, इमरान की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *