दुनियान्यूज़

उड़ान के दौरान खुला प्लेन का दरवाजा, दो जाबाजों ने ऐसे बचाई पैसेंजर्स की जान!

अक्सर फ्लाइट से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले घटना सामने आ जाते हैं जो काफी चर्चा का विषय बन जाते हैं। वैसे तो लोग फ्लाइट में लग्जरी और आराम जरूर ढूंढते हैं, मगर कई दफा उनके साथ धोखा हो जाता है। हाल ही में ब्राजील की एक फ्लाइट से बेहद अजीबोगरीब घटना हुई है। जब यह प्लेन हवा में थी, तभी फ्लाइट का गेट अचानक से खुल गया। इसके बाद वह हुआ जो हैरान करने वाला था।

दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। द मेट्रो की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तब हुई थी जब यह फ्लाइट टेक ऑफ हो चुकी थी। हालांकि यह प्लेन बहुत छोटी थी और इसमें सिर्फ 12 लोग ही सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार प्लेन को रियो ब्रैंको में लैंड करना था। यह प्लेन हवा में ऊंचाई पर थी तभी ही अचानक से यात्रियों ने देखा कि प्लेन का दरवाजा खुल गया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले मंगलवार की है। जैसे ही इस प्लेन का दरवाजा खुला सभी यात्री डर गए। मगर इसी दौरान फ्लाइट में बैठे दो यात्री अपने सीट से उठे और दोनों तरफ से गेट को जोरो से पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि थोड़ी ही देर में गेट को बंद कर दिया गया। इसके बाद जब प्लेन ने सुरक्षित लैंड करवाया गया। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक तौर पर यह बताया गया कि एक सपोर्ट केबल के टूटने के कारण प्लेन में यह घटना हुई थी।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *