Today Horoscope : दैनिक राशिफल 11 जुलाई ( Monday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 11 जुलाई ( Monday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में भी सुधार होगा। मित्रों से आपसी मतभेद हो सकते हैं।
  2. वृषभ: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।
  3. मिथुन: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।
  4. कर्क: मित्रों या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। आपकी कुछ अच्छी बैठकें हो सकती हैं और कुछ अवसरों पर कुछ धन लाभ भी हो सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप खुद को अभिव्यक्त करने का प्रयास भी कर सकते हैं।
  5. सिंह: व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग बैठकों में भाग लेंगे जिससे उन्हें तरक्की मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे।
  6. कन्या: आज व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम में आपका साथ देंगे, जिससे आपका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे।
  7. तुला: चन्द्रमा द्वितीय व शनि मकर में वक्री है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज तुला व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।
  8. वृश्चिक: चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। शनि के द्रव्यों का दान करें शमी का पेड़ लगाएं।
  9. धनु: आज चन्द्रमा द्वादश,शनि द्वितीय, सूर्य सप्तम व चतुर्थ गुरु व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  10. मकर: जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, ऐसी बातों की चिंता करना फिलहाल छोड़ दें। भविष्य से संबंधित बातों को सुधारने के लिए वर्तमान में प्रयत्न करना आपके लिए जरूरी होगा। हर बार किसी निर्णय को लेने से पहले अन्य लोगों पर बन रही निर्भरता आपको कमजोर कर सकती है।
  11. कुंभ: अभी की परिस्थिति में केवल व्यक्तिगत बातों पर ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। जब तक आर्थिक रूप से आप खुद को मजबूत नहीं बनाते, तब तक कई सारे निर्णय ले पाना संभव नहीं है। भावनात्मक रूप से होने वाली तकलीफ सीमित विचार की वजह से है, इस बात का एहसास होगा।
  12. मीन: हर एक परिणाम का विचार करते हुए आपके द्वारा योजना बनाई जाएगी। लोगों से खुद को दूर रखकर आप अपनी योजना पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अपने अकेलेपन को न बढ़ने दें। जिन लोगों के साथ वक्त बिताकर आपको प्रेरित महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ जुड़े रहें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)