व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल होंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को बताया कि चारों नेता मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने और जलवायु संकट से निबटने के बारे में बात करेंगे। वे अपने संबंधों को और गहरा करने और कोविड-19 तथा अन्य क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को बढ़ाने के बारे में भी बात करेंगे। इस मौके पर उभरती प्रौद्योगिकियों तथा साइबर स्पेस के बारे में भी बात की जाएगी।
साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जोसफ आर बाइडन जूनियर व्हाइट हाउस में 24 सितंबर को व्यक्तिगत उपस्थिति वाले पहले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’’
साकी ने कहा कि क्वाड को बढ़ावा देना बाइडन-हैरिस प्रशासन के लिए प्राथमिकता है, जो मार्च में क्वाड नेताओं के पहले सम्मेलन में साफ नजर आया था। तब यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ था और अब प्रत्यक्ष हो रहा है। ऑनलाइन सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन ने ही की थी तथा इसमें मुक्त, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया था।
नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बयान में बताया गया कि ये नेता 12 मार्च को हुए ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘शिखर सम्मेलन, नेताओं के बीच संवाद तथा बातचीत के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा, जो एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने के उनके साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।’’
24 सितंबर को अमेरिका में व्यक्तिगत उपस्थिति वाला पहला क्वाड सम्मेलन होगा, बाइडन करेंगे मेजबानी
Related Posts
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
Khushi Mukherjee Casting Couch: ‘मेरे साथ सोना है तो…’, डायरेक्टर के सामने रखी शर्त तो एक्ट्रेस भी मान गई, किया कॉम्प्रोमाइज?
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब…
बीच में मोदी, अगल-बगल पुतिन-जिनपिंग…BRICS की फैमिली फोटो बनी चर्चा का केंद्र, भारत की दिखी धाक
उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन दुनिया के…
शालिनी ने किया शादी से इनकार, 16 साल छोटे लड़के ने सिर में मारी गोली, फिर खुद को भी..
खबर इंडिया की।California Indian-Origin Woman Murder: अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Urfi Javed Trolling: किन्नर है ये पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस हसीना? सेक्सुअलिटी पर उठे सवाल, हुआ बड़ा खुलासा
Urfi Javed Trolling: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज के लिए जानी…
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी, 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे थे, जानिए अब क्या करेंगे
खबर इंडिया की।बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान…
चीनी राष्ट्रपति 7 साल बाद भारत आए, पीएम मोदी ने जिनपिंग संग की द्विपक्षीय बैठक, दोनों नेताओं ने ये कहा
खबर इंडिया की।दिल्ली में चल रहे BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…
PM Modi Birthday 2026: राहुल गांधी ने इस अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कुछ कहा?
उमाकांत त्रिपाठी। नई दिल्ली: PM Modi Birthday 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री…
PM Modi Putin Meeting: PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गिफ्ट की ये खास किताब, रूस से भी है इसका कनेक्शन
उमाकांत त्रिपाठी। PM Modi Putin Meeting: नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन की…
BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग और PM Modi की आज होगी मुलाकात, भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक पर दुनिया की नजर
उमाकांत त्रिपाठी। BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर…













